अवैध पटाखा बिक्री व भण्डारण करने वाले कुल 02 अभियुक्त गिरफ्तार, राकेट बम, अनार आदि विभिन्न कम्पनियों के भारी मात्रा में अवैध पटाखे (अनुमानित कीमत 05 लाख रुपये) बरामद ।
पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहार दीपावली के दृष्टिगत जनपद अमेठी में अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण, बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस को देखभाल क्षेत्र व संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जल निगम रोड के एक मकान में एक व्यक्ति अवैध पटाखों का भण्डारण किये हुए है । उक्त सूचना पर तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर अवैध रूप से पटाखा भण्डारण किये हुये अभियुक्त मो0 कयूम पुत्र मो0 इकबाल निवासी जल निगम रोड पालपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के मकान से 22 बण्डल मंगलम ब्राण्ड पटाखा, 25 पैकेट चितम्बरम राकेट बम, 22 पैकेट 4th फ्लावर पार्ट पटाखा, 10 पैकेट हैप्पी मूवमेन्ट पटाखा, 10 पैकेट किट कैट पटाखा, 224 छोटा अनार, 100 बिजली ब्राण्ड पटाखा, 130 बेल्स ब्राण्ड राकेट बम व अशोका ब्राण्ड पटाखा बरामद हुआ ।
इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि सुब्बन की प्लाटिंग में बने मो0 तौफीक के मकान में मो0 तौफीक अवैध पटाखों का भण्डारण किये हुए हैं तथा बेचता भी हैं । उक्त सूचना पर तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर अवैध रूप से पटाखा भण्डारण किये हुये अभियुक्त मो0 तौफीक पुत्र मो0 इकबाल निवासी ग्राम हरगांव थाना जामो जनपद अमेठी उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के मकान से 900 मंगलम ब्राण्ड पटाखा, 75 चितम्बरम राकेट बम, 18 पैकेट 4th फ्लावर पार्ट पटाखा, 10 पैकेट हैप्पी मूवमेन्ट पटाखा, 10 पैकेट किटकैट पटाखा, 70 छोटा अनार, 140 बिजली ब्राण्ड पटाखा, 120 बेल्स ब्राण्ड राकेट बम व 40 अशोका पटाखा बरामद हुआ । पटाखा निर्माण व बिक्री करने का लाइसेंस मांगने पर दिखा न सके । थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है ।




