जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 13 सितम्बर को जिला स्तर चयन/ट्रायल्स अम्बेडकर स्टेडियम में

 

अमेठी  जिला क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय, उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या के अनुपालन में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 13 सितम्बर 2023 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 14 सितम्बर 2023 तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मुरादाबाद में 19 सितम्बर 2023 से 21 सितम्बर 2023 तक किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कुश्ती खेल का जिला स्तर चयन/ट्रायल्स 13 सितम्बर 2023 को प्रातः 08.00 बजे डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, अमेठी में आयोजित कराया जायेगा तथा चयन/ट्रायल्स में भाग लेने वाली बालिका का भार वर्ग 40 से 73 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि आयु वर्ग के तहत जन्म वर्ष 2006, 2007 जबकि 2008 में जन्में खिलाड़ी चिकित्सक अथवा माता-पिता के प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभागी को अपने साथ स्वयं का एवं अपने माता-पिता का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।

 

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पद्म पुरस्कार के लिए 15 सितम्बर तक विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा कार्य के इच्छुक करायें आवेदन पत्र अपलोड

Mon Sep 11 , 2023
अमेठी  खेल निदेशालय, उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के निर्देशानुसार जिला क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा इच्छा व्यक्त की गयी है कि पद्म पुरस्कार के लिए ऐसे व्यक्तियों की अनुशंसा की जानी चाहिए, जो ओलम्पिक/अर्न्तराष्ट्रीय आयोजनों में देश का प्रतिनिधित्व किया और पदक […]

You May Like

Breaking News