हर्षोल्लास के साथ निकली राम बरात
जगह जगह पर भक्तो ने की फूलों की वर्षा
जगदीशपुर
रामलीला समिति द्वारा आयोजित आठ दिवसीय रामलीला के पूर्व निकाली गयी राम बरात का जगह जगह राम भक्तो ने फूलो की वर्षा कर स्वागत कर आरती की।
कस्बा में पुरानी परंपरा के चलते रामलीला समिति द्वारा कस्बा के बालिका इण्टर कालेज मैदान से राम बरात निकालकर कस्बा के गुलाब गंज चौराहा होते हुए कस्बा स्थित शिव मंदिर होते हुये रामलीला मैदान पर समाप्त हुई इस दौरान भक्तो ने जगह जगह फूल माला व आरती की झाकी में राम शिव हनुमान दरवार आकर्षण का केन्द्र रही समिति के अध्यक्ष पी के सिंह ने बताया कि सत्ताईस सितम्बर से रात्रि मे नारद मोह ,ताडका बध ,धनुष यज्ञ केवट संवाद सीता हरह आदि का मंचन होकर दशहरा पर्व पर रावण वध का आयोजन किया जाएगा इस दौरान रामहेत वैश्य विकास महेश्वरी धीरज कौशल मान तिवारी विधायक सुरेश पासी मुन्ना त्रिवेद्वी सोनू यज्ञसैनी अमित सोनी राजेश विक्रम सिंह मुरारी कौशल मान सिंह अवनीश कौशल सुरेश यज्ञसैनी आदि सहित दर्जनों रामभक्त मौजूद रहे




