माटीकला टूल किट्स के लिए 23 सितम्बर को चयन हेतु किया जायेगा विकास भवन सभागार में साक्षात्कार
अमेठी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेन्द्र कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में उ0प्र0 माटीकला बोर्ड, लखनऊ द्वारा संचालित माटीकला के परम्परागत कामगारों हेतु निःशुल्क विद्युत चलित चाक (माटीकला टूल किट्स) के चयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी, अमेठी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में 23 सितम्बर 2023 को विकास भवन सभागार में पूर्वान्ह 11 बजे से साक्षात्कार किया जाना था जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए 23 सितम्बर 2023 को विकास भवन सभागार में पूर्वान्ह 10 बजे से साक्षात्कार किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि 23 सितम्बर 2023 को विकास भवन सभागार में माटीकला टूल किट्स के आवेदकों को ससमय उपस्थित होने के साथ ही अनुपस्थित होने की दशा में किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नही किया जायेगा।




