एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले अन्तर्जनपदीय 02 अभियुक्त “ऑपरेशऩ चक्रव्यूह” के तहत गिरफ्तार ।

एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले अन्तर्जनपदीय 02 अभियुक्त “ऑपरेशऩ चक्रव्यूह” के तहत गिरफ्तार ।

कब्जे से विभिन्न बैकों के कुल 19 एटीएम कार्ड, 2500/- रुपये व 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद ।

पुलिस अधीक्षक   सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी  मनोज कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में “ऑपरेशऩ चक्रव्यूह” के तहत मंगलवार को थाना अमेठी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मोटरसाइकिल सवार 02 अभियुक्तों 1.विशाल कोरी पुत्र रमेश कोरी निवासी टीना दुबान थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष, 2.शिवा सरोज पुत्र लवकुश सरोज निवासी अगई थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त विशाल कोरी के कब्जे से भिन्न भिन्न बैंकों के 11 एटीएम कार्ड व कुल 1300/-रुपये एवं अभियुक्त शिवा सरोज के कब्जे से भिन्न भिन्न बैंको के 08 एटीएम कार्ड व 1200/- रुपये बरामद हुए ।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि *हम लोग एटीएम के बाहर खड़े हो जाते है जैसे ही कोई पुरूष या महिला एटीएम में रूपये निकालने आते है तभी हम लोग भी एटीएम के अन्दर चले जाते है और उसको बातचीत में उलझाकर उसका पिन कोड देख लेते हैं और मौका पाते ही उसका एटीएम कार्ड बदल लेते है । बाद में हम लोग उससे कह देते है कि एटीएम खराब है जैसे ही वह व्यक्ति चला जाता है और हम लोग उसके रूपये निकाल लेते है । बरामद रुपयों के बारे में पूछने पर दोनों अभियुक्तों ने बताया कि दो तीन दिन पहले हम दोनों लोगों ने सगरा तिराहा के पास अमेठी में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर 4000/- रूपये निकाल लिये थे और इसी मोटरसाइकिल से भाग गये थे तथा रुपये आपस में बांट लिये थे । शेष रूपये हम लोगों ने खर्च कर लिये हैं । । होण्डा साइन मोटरसाइकिल के कागज मांगने पर दिखा न सके तथा बताया कि यह मोटरसाइकिल गौरीगंज से एक बरात से चोरी किये थे । पकड़े जाने के डर से नम्बर प्लेट हम लोगों ने बदलकर दूसरी लगा दिये हैं ।* एटीएम बदलकर चोरी के संबंध में थाना अमेठी पर व मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना गौरीगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है । बरामदगी के आधार पर अभियोग उपर्युक्त में धारा 317(2), 317(4) की बढोत्तरी की गई । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना अमेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News