प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक/बालिका वर्ग बैडमिन्टन प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 27 दिसम्बर को।
अमेठी। जिला क्रीड़ा अधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या के अनुपालन में वर्ष 2023-24 में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक/बालिका वर्ग बैडमिन्टन प्रतियोगिता के आयोजन हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स निर्धारित किया गया है। इस क्रम में उन्होंने बताया कि उपरोक्त बैडमिन्टन प्रतियोगिता हेतु जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 27 दिसम्बर 2023 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 28 दिसम्बर 2023 तथा जिला खेल कार्यालय, पीलीभीत में 09 जनवरी 2024 से 11 जनवरी 2024 तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त बैडमिन्टन खेल प्रतियोगिता का जिला स्तर चयन/ट्रायल्स 27 दिसम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे राज गौरव पब्लिक स्कूल, अमेठी में आयोजित किया जायेगा जिसमें प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा तथा खिलाड़ियों की आयु 01 जनवरी 2011 या उसके बाद की होनी चाहिए।




