कादूनाला में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

कादूनाला में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

अमेठी जनपद के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र अंतर्गत कादूनाला में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि पश्चिम गांव दौलतपुर लोनहट निवासी नदीम पुत्र नसीर (21 वर्ष) एवं शहीम पुत्र जलील (20 वर्ष) सोमवार दोपहर बाइक से घर से घूमने के लिए निकले थे। देर रात तक दोनों के घर वापस न लौटने पर परिजनों और रिश्तेदारों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसी दौरान कादूनाला के किनारे दोनों युवकों की बाइक और कपड़े पड़े मिलने से अनहोनी की आशंका गहरा गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से कादूनाला में तलाश अभियान शुरू कराया।

काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव नाले से बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में आर.एस. पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, सृष्टि मिश्रा ने 90% अंक पाकर किया टॉप

Fri May 15 , 2026
सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में आर.एस. पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, सृष्टि मिश्रा ने 90% अंक पाकर किया टॉप अमेठी। जनपद अमेठी के जामो ब्लॉक मुख्यालय से जगदीशपुर रोड पर स्थित आर.एस. पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर चौधरी ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए […]

You May Like

Breaking News