मा. मुख्यमंत्री जी के 13 अक्टूबर 2023 को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मा. मुख्यमंत्री जी के 13 अक्टूबर 2023 को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अमेठी। मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक डॉ. इलमारन जी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों एवं मा. सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता व जिलाध्यक्ष भाजपा राम प्रसाद मिश्र के साथ बैठक किया। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 13 अक्टूबर को अपराह्न लगभग 12:00 बजे रामगंज कौहार मैदान में मा. मुख्यमंत्री जी सहित मा. मंत्रीगण, मा. सांसदगण, मा. विधायकगण एवं अन्य मा. जनप्रतिनिधियों का आगमन होगा एवं भारी संख्या में जन सामान्य व खिलाड़ी एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। जिसको लेकर समस्त तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन व्यवस्था हेतु एआरटीओ, पीने के पानी एवं मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था हेतु अधिशासी अधिकारियों, साफ सफाई की व्यवस्था हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों, खान-पान की व्यवस्था हेतु जिला पूर्ति अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी, चिकित्सीय व्यवस्था हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैरीकेडिंग, हेलीपैड, सेफ हाउस, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का समापन एवं विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, उपजिलाधिकारी गौरीगंज अभिनव कनौजिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरीगंज मयंक द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मा. मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त व आईजी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

Tue Oct 10 , 2023
मा. मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त व आईजी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। अमेठी। मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर […]

You May Like

Breaking News