निराश्रित/बेसहारा गोवंश भरण पोषण योजना अंतर्गत प्रति पशु प्रतिदिन ₹50 किया गया
अमेठी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जेपी सिंह ने बताया कि निराश्रित/ बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना एवं कुपोषित परिवारों को गाय उपलब्ध कराए जाने की योजना के अंतर्गत निराश्रित/बेसहारा गोवंशों के भरण पोषण हेतु अब तक ₹30 प्रति गोवंश प्रतिदिन की दर से प्रदान किया जाता था जिसे शासन द्वारा बढ़ाकर रुपए 50 प्रति गोवंश प्रतिदिन की दर से कर दिया गया है तथा यह वृद्धि की गई धनराशि 1 अक्टूबर 2023 से प्रभावी होगी।




