क्षत्रिय समाज की एकजुटता का संदेश: महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा का भव्य सम्मेलन संपन्न

क्षत्रिय समाज की एकजुटता का संदेश: महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा का भव्य सम्मेलन संपन्न

राकेश कुमार मिश्रा, संवाददाता

लखनऊ। सरोजिनी नगर स्थित मालक क्रॉसिंग के निकट अल्पाइन स्कूल परिसर में महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में क्षत्रिय समाज की एकता, संगठन एवं सामाजिक जागरूकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिववीर सिंह कुशवाहा ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों को फल एवं लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. अखिलेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, करुणेश सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिववीर सिंह कुशवाहा, संरक्षक शिव सिंह चौहान, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह तथा कोषाध्यक्ष जय बहादुर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मेलन में समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें राजवीर सिंह, द्वारिका सिंह, उदय प्रताप सिंह, रंजीत सिंह, हृदयनंद सिंह, बृजेश सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, संतोष सिंह, सुरेश सिंह, विनोद कुमार, डी.एन. सिंह, विजय बहादुर सिंह, अजय सिंह, बी.के. सिंह, शिव प्रकाश, ज्ञानेंद्र सिंह, मिथिलेश कुमार, कुलदीप सिंह, पी.के. सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने तथा युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्श आज भी समाज को राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और त्याग की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक समरसता, युवाओं के मार्गदर्शन तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

उपस्थित सदस्यों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News