राजेश मिश्रा अमेठी बार एसोसिएशन के र्निविरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला
अमेठी
बार एसोसिएशन अमेठी के चुनाव में नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद राजेश मिश्रा एडवोकेट उपाध्यक्ष पद पर र्निविरोध निर्वाचित हुए हैं जब कि अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है जिसके लिए 26 दिसंबर को वोटिंग होगी।
जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश मिश्र, दिनेश प्रताप सिंह व शिव मूर्ति तिवारी के बीच मुकाबला है वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मो कुदूश, जितेंद्र बहादुर सिंह व त्रिजूगी नारायण मिश्र के बीच काटे की टक्कर है सचिव पद पर उपेंद्र कुमार शुक्ल, सुरेश चंद्र वर्मा, बृजेश कुमार पाण्डेय,छत्रशाल सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अनुप कुमार श्रीवास्तव, प्रेम नरायन दूबे चुनाव मैदान में हैं।
वहीं विभिन्न पदों पर सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,अजय कुमार तिवारी, चंद्र मोहन मिश्र, हरिपाल सिंह, अशोक शंकर गुप्ता,गिरजा शंकर शुक्ल, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव,अफसर हुसैन,कमला प्रसाद पाण्डेय र्निविरोध निर्वाचित हो चुकें हैं।
राजेश मिश्रा सहित सभी र्निविरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को भारतीय पत्रकार संघ अमेठी ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।




