सराहनीय कार्य अमेठी पुलिस थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा घर से गायब हुई माँ व 05 बच्चों को सकुशल ढूंढकर परिजनों को किया गया सुपुर्द

दिनांक 14.09.2023
सराहनीय कार्य अमेठी पुलिस
थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा घर से गायब हुई माँ व 05 बच्चों को सकुशल ढूंढकर परिजनों को किया गया सुपुर्द ।

दिनांक 03.09.2023 को थाना मुसाफिरखाना पर आवेदक द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी पत्नी अपने साथ 05 बच्चों को लेकर कहीं चली गई है, उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है । उक्त सूचना पर उ0नि0 देवेन्द्र सिंह चौहान मय हमराह का0 अनिल कुमार यादव, सर्विलांस टीम जनपद अमेठी से समन्वय स्थापित कर प्राप्त सूचना के आधार पर गुजरात राज्य के बनास काठा जनपद के थानाक्षेत्र पाथावाडा अन्तर्गत ग्राम खीमत से उक्त सभी व्यक्तियों को संबन्धित थाना की मदद से ढूंढ निकाला गया एवं सभी व्यक्तियों को समझा-बुझाकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया । परिजनों ने अमेठी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया ।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सराहनीय कार्य अमेठी पुलिस थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार 

Thu Sep 14 , 2023
दिनांक 14.09.2023 सराहनीय कार्य अमेठी पुलिस थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 14.09.2023 को उ0नि0 वीरेन्द्र मिश्रा थाना जगदीशपुर मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग […]

You May Like

Breaking News