आस्था का प्रतीक हनुमानगढ़ी मंदिर गौरा
अमेठी जनपद के जामो ब्लाक मुख्यालय से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बहुत ही विख्यात हनुमान जी का मंदिर देवस्थान हनुमानगढ़ी गौरा में आज मंगलवार के दिन भक्त अंकित पांडेय ने 51 किलो का घंटा मंदिर को दान किया।पं आलोक के पूजा- अर्चना के पश्चात मंदिर में घंटा स्थापित किया गया।
आज के कार्यक्रम में पंडित आलोक,मंदिर पुजारी पाठक जी,समाजसेवी प्रेम शंकर पांडेय,हेमंत पाण्डेय,राहुल शुक्ला आदि भक्तगण की उपस्थिति में पूजन अर्चना के पश्चात घंटे को मंदिर में टांगा गया।
ऐसा भक्तों का कहना है कि इस मंदिर पर जो भी व्यक्ति मान्यता मानता है, उसकी पूर्ति हनुमान जी करते हैं। प्रत्येक मंगलवार को इस मंदिर स्थल पर विशाल मेला भी लगता है।
जिला संवाददाता
ओम नारायण मिश्रा
अमेठी




