
सुल्तानपुर ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए कांग्रेसियों ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय के आवाहन पर 7 सितंबर (गुरुवार) को जिलेभर के कांग्रेसी जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। आपको बताते चले कि चेहल्लुम व जन्माष्टमी के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम शाम 5 बजे के बजाए प्रातः 10 बजे सुनिश्चित किया गया है। ज्ञात हो कि भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए 4,080 किलोमीटर की दूरी तय की थी, इस दौरान राहुल गांधी ने 12 जनसभा, 100 से अधिक बैठक, 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था,यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरी गुजरी थी। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा द्वारा बताया गया कि ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, और गुरूवार को इस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि पदयात्रा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से शुरू होगी और शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए दोपहर 12 बजे राजीव गांधी पार्क (तिकोनिया पार्क) में भारत जोड़ो सम्मेलन (सार्वजनिक सभा) आयोजित कर इसका समापन किया जाएगा।
भवदीय
अभिषेक सिंह राणा
जिलाध्यक्ष कॉंग्रेस
सुल्तानपुर




