संचालित राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र अगस्त, 2023 हेतु आनलाइन आवेदन प्रारम्भ

 

सुलतानपुर 06 सितम्बर/प्राधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक संस्थान सुलतानपुर राधे श्याम यादव ने जनपद सुलतनपुर में संचालित राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र अगस्त, 2023 में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि संस्थान में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश किये जाने हेतु नवीन आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 06 सितम्बर, 2023 से प्रारम्भ है। उन्होंने बताया कि पुराने अभ्यर्थी जिनका किसी व्यवसाय में चयन नहीं हुआ है, वे रिक्त सीटों के सापेक्ष संस्थान/व्यवसाय का नया विकल्प दे सकते हैं साथ ही पुराने आवेदन में हो गई त्रुटियों का सुधार करा सकते है। नवीन आवेदन हेतु शुल्क विवरण निम्नवत है। सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग- रूपये 250/- व अनु0जाति/अनु0जनजाति रूपये-150/- है। उन्होंने बताया कि आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दिनांक 08.09.2023 को रात्रि 12 बजे तक है। आनलाइन आवेदन हेतु परिषद के वेबसाइट www.scvtup.in है तथा अधिक जानकारी हेतु रा0औ0प्रशि0सं0 सुलतानपुर कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चेहल्लुम जुलूस व जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव के निदेशानुसार किया गया ट्रैफिक रूट डायवर्जन दिनांक:06/09/2023 से समय रात्रि 9:00 बजे से प्रातः2:00 बजे चेहल्लुम जुलूस समाप्ति तक

Wed Sep 6 , 2023
सुल्तानपुर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर किया गया ट्रैफिक डायवर्जन, सख्ती से पुलिस कराएगी पालन शहर में चेहल्लुम व जन्माष्टमी के चलते पयागीपुर से शहर के अंदर आने वाले सभी भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। पयागीपुर से छोटे वाहन आवश्यकता अनुसार दरियापुर एवं गुरु तेग बहादुर चौराहे से […]

You May Like

Breaking News