हिंदी दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन


‼️सुलतानपुर। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, एवं शैम्फोर्ड विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत ने सबका मन मोहा। रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ डी एस मिश्रा ने सबका स्वागत करते हुए कहा कि हिंदी विचार ही नही बल्कि संवेदना की भाषा है ,आये हुए सभी अतिथि माँ हिंदी के मानस पुत्र है। मुख्य अतिथि बृजेश मिश्रा ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि अपभ्रंश काल से आज तक का हिंदी का सफर बेहद कठिन रहा है व वर्तमान परिवेश में हिंदी की प्रासंगिकता बढ़ रही है। कार्यक्रम के दौरान जनपद के साहित्यकारों व हिंदी सेवकों को रेडक्रास हिंदी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया जिनमे डॉ डी एम मिश्रा, डॉ शोभनाथ शुक्ला ,डॉ इंद्रजीत , डॉ सुशील कुमार पांडेय ,एन पी शुक्ला आदि रहे तो वहीं हिंदी पत्रकारिता में सेवा दे रहे अनिल द्विवेदी , राजदेव शुक्ला आशुतोष मिश्र, अनुराग द्विवेदी, अंकित राय, रविन्द्र तिवारी आदि को हिंदी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दरमियान ही राज्यपाल सम्मान से सम्मानित हिंदी भाषा मे पी एच डी डॉ बबिता जैन व डॉ दीपा द्विवेदी जो कि जनपद के 10 उत्कृष्ट अध्यापकों में शामिल रहीं है को सम्मानित किया गया ।
शैम्फोर्ड विद्यालय के प्रबंधक रंजीत सिंह को असहाय बच्चों की मदद व गरीब विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए विशेष शिक्षा रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य अजय तिवारी ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को समाजसेवी बलदेव सिंह, डॉ अनिल पांडेय, शैलेंद्र चतुर्वेदी जैसे अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से गौरान्वित किया। कार्यक्रम के दौरान श्रेया, चंद्रभान सिंह विवेक सिंह इरशाद आदि मौजूद रहे‼️

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अन्य पिछड़ा वर्ग के इच्छुक पात्र आवेदक शादी अनुदान के लिए करें आनलाइन आवेदन

Fri Sep 15 , 2023
  अमेठी   जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अवगत कराया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के ऐसे गरीब व्यक्तियों जिनके पुत्रियों की शादी वित्तीय वर्ष 2023-24 में हो चुकी है अथवा होनी है उन व्यक्तियों को शादी अनुदान प्राप्त करने हेतु पिछड़ा […]

You May Like

Breaking News