राज्य / जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का विभिन्न तिथियों पर होगा आयोजन

सुलतानपुर।क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या के निर्देश के अनुपालन में वर्ष 2023-24 में होने वाली राज्य एवं जिला स्तरीय महिला खेल समारोह के अंतर्गत आने वाले खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला खेल कार्यालय पंत स्टेडियम सुलतानपुर में विभिन्न तिथियां में आयोजित किए जाएंगे।तैराकी,टी. टी,बास्केटबॉल, हैंडबॉल( 11 सितंबर 2023 ),कबड्डी, जिमनास्टिक,खो-खो तथा बॉक्सिंग ( 20 सितंबर 2023)एवं टेनिस,हॉकी, एथलेटिक्स व बैडमिंटन( 5 अक्टूबर 2023)को जिला स्तरीय आयोजन,स्थल पंत स्टेडियम सुलतानपुर एवं तैराकी,टी.टी,बास्केटवॉल, हैंडबॉल( 12 सितंबर 2030 ), कबड्डी,जिम्नास्टिक,खो -खो व बॉक्सिंग ( 22 सितंबर 2023),टेनिस, हॉकी,एथलेटिक्स बैडमिंटन( 5 अक्टूबर 2023) को मंडल स्तरीय आयोजन क्रीड़ा अधिकारी क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में किया जाएगा।उपरोक्त जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स,निर्धारित तिथियों में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित कराए जाएंगे।जनपद स्तर पर सफल महिला खिलाड़ी को मंडल चयन ट्रायल्स में भेजा जाएगा।खिलाड़ी को पात्रता- प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड,निवास प्रमाण-पत्र,पासपोर्ट साइज की फोटो लाना अनिवार्य है ।प्रत्येक खिलाड़ी को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से अपनी जन्मतिथि के विषय में पात्रता प्रमाण पत्र जिस पर खिलाड़ी की फोटो प्रधानाचार्य से सत्यापित चिपकी हुई हो और जन्म तिथि शब्दों एवं अंकों में लिखित हो प्रधानाचार्य से सत्यापित और हस्ताक्षरित तथा मोहर लगी हुई हो,दो प्रतियों में प्रस्तुत करना होगा।यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने दी।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर में दो महिलाएं सहित100 युवाओं ने किया रक्त का दान

Wed Sep 6 , 2023
झज्जर : जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धरौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा 1965 भारत-पाक युद्ध में देश की रक्षा के लिए लड़ते हुए शहीद होने वाले लांस नायक हवा सिंह लांबा धारौली के सम्मान में जिला रेडक्रॉस सोसायटी, […]

You May Like

Breaking News