पुलिस अधीक्षक  के नेतृत्व में रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षान्त परेड समारोह का किया गया भव्य पूर्वाभ्यास ।

पुलिस अधीक्षक  के नेतृत्व में रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षान्त परेड समारोह का किया गया भव्य पूर्वाभ्यास ।

 

अमेठी। नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज के परेड ग्राउंड में आज दिनांक 24.04.2026 को आगामी *दीक्षांत परेड समारोह (Passing Out Parade)* के उपलक्ष्य में *पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी.* के नेतृत्व में *भव्य पूर्वाभ्यास (रिहर्सल)* आयोजित किया गया । प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 07 टोलियों में 194 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया । सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड की सलामी ग्रहण करते हुये परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया । मार्च पास्ट में रिक्रूट्स ने बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाकर शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया गया तत्पश्चात प्रथम कमाण्ड, द्वितीय कमाण्ड व तृतीय कमाण्ड की अगुवाई में कुल 07 टोलियों द्वारा मार्च पास्ट कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई, तदोपरान्त पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई । समारोह को त्रुटिहीन बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को परेड ग्राउंड की व्यवस्था, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि मुख्य आयोजन भव्य और गरिमामयी हो सके । अन्त: परीक्षा व वाह्य परीक्षा मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज  अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी अमेठी  मनोज कुमार मिश्रा क्षेत्राधिकारी लाइन्स  श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी, आरटीसी प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेठी जनपद का तिलोई तहसील परिसर बना विवाद का अखाड़ा

Fri Apr 24 , 2026
अमेठी जनपद का तिलोई तहसील परिसर बना विवाद का अखाड़ा अमेठी – दो अधिवक्ताओं के बीच जमकर हुई मारपीट। नायब तहसीलदार कोर्ट के सामने शुरू हुआ विवाद। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने पहले कराया शांत। कुछ देर बाद फिर भड़का विवाद, दोबारा मारपीट। अधिवक्ता अश्वनी श्रीवास्तव हुए घायल। दूसरे पक्ष […]

You May Like