पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कमरौली पर शिशु गृह (क्रेच) का किया गया लोकार्पण 

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कमरौली पर शिशु गृह (क्रेच) का किया गया लोकार्पण
क्रेच की स्थापना का उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिये एक सुरक्षित एवं सहयोगी परिवेश प्रदान करना है ।
कमरौली अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी  अपर्णा रजत कौशिक के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में व इन्डोरामा के सहयोग से मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत थाना कमरौली परिसर में महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों की सुविधा और देखभाल को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक क्रेच (शिशुगृह) का फीता काटकर लोकार्पण किया गया ।
इस क्रेच की स्थापना का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिये एक सुरक्षित एवं सहयोगी परिवेश प्रदान करना है, जिससे महिला पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ कर सकें । यह शिशुगृह बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल माहौल उपलब्ध कराएगा, जहाँ उनकी देखभाल, शिक्षा, पोषण और खेल-कूद की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।
इस क्रेच में बच्चों की आयु के अनुरूप आधुनिक संसाधन, शैक्षणिक सामग्री, खेल उपकरण तथा मनोरंजन संबंधी साधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके । यह पहल न केवल महिला पुलिसकर्मियों की पारिवारिक जिम्मेदारियों को कम करेगी बल्कि उन्हें अपने पेशेवर कर्तव्यों में और अधिक दक्षता से कार्य करने की प्रेरणा भी देगी ।
पुलिस अधीक्षक अमेठी  अपर्णा रजत कौशिक द्वारा बताया गया कि “यह क्रेच न केवल बच्चों के समुचित देखभाल का केंद्र बनेगा, बल्कि महिला पुलिसकर्मियों के मन में भी आत्मविश्वास का संचार करेगा, साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उपस्थित बच्चों को उपहार प्रदान किये गये ।
मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है और इसी क्रम में महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए यह क्रेच एक उपयोगी एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध होगा ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना
 अतुल कुमार सिंह, इन्डोरामा इन्डिया प्राइवेट लिमिटेड के अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।
0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शारदीय नवरात्र के समापन के अवसर पर दशमी दुर्गा विसर्जन के दिन विशाल भंडारे का आयोजन

Thu Oct 2 , 2025
रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिन्दी न्यूज यूपी रामनगर बाराबंकी। रामनगर तहसील क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के समापन अवसर पर दशमी के दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही हर्षोल्लास और प्रशासनिक निगरानी में सम्पन्न हुआ। तहसील क्षेत्र की अमोली कला, बुढ़वल महादेवा, नगर पंचायत रामनगर, हरिनारायणपुर, दुर्गापुर, लहड़रा, मीतपुर, […]

You May Like

Breaking News