तेज रफ्तार शराब लदी डीसीएम पलटी,चालक घायल

तेज रफ्तार शराब लदी डीसीएम पलटी,चालक घायल

 

 

कमरौली।थाना क्षेत्र के पूरे नोती दूबे मजरे कठौरा के पास लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर गुरुवार लगभग ग्यारह बजे लखनऊ के मोहनलालगंज से अंग्रेजी शराब लादकर वाराणसी जा रही तेज रफ्तार डीसीएम यूपी 32 एटी 1212 अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें डीसीएम चालक इकबाल निवासी बिकौली, थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी घायल हो गया।वही डीसीएम पलटने से दर्जनों पेटी में शराब की बोतल टूट गई।वही राहगीरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस के पहुंच जाने के चलते शराब लूटे जानें से बच गई।वहीं थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि एक शराब लदी डीसीएम पलटी गई है चालक घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए सीएचसी जगदीशपुर भेजा गया है। आबकारी विभाग को सूचना दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर पुलिस मौजूद है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मुसाफिरखाना आबकारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा अपनी टीम के साथ जांच में जुटे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवागत थाना बनते ही हुई ताबडतोड हुई चोरियों का खुलासा करने मे पुलिस नाकाम

Thu Jan 18 , 2024
नवागत थाना बनते ही हुई ताबडतोड हुई चोरियों का खुलासा करने मे पुलिस नाकाम जगदीशपुर अमेठी ।अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नवागत थाना की स्थापना होते ही अज्ञात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए ताबडतोड चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लाखों का माल लेकर फरार चल […]

You May Like

Breaking News