लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत कराया जा रहा एफएलसी कार्य

    Breaking news

अमेठी। अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत बी.ई.एल. मेक M-3 मॉडल ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट की एफएलसी का कार्य 08 इंजीनियरों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गोदाम में कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुल 2536 बीयू, 2140 सीयू तथा 2298 वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जानी है। उन्होंने बताया कि आज दिनांक 30 अगस्त 2023 तक 478 बीयू, 476 सीयू व 486 वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जा चुकी है जिसमें से 470 बीयू, 470 सीयू तथा 470 वीवीपैट सही पाए गए हैं 08 बीयू, 06 सीयू तथा 16 वीवीपैट को रिजेक्ट किया गया है। इसके साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी से अनुरोध करते हुए कहा कि एफएलसी प्रक्रिया के अनुश्रवण हेतु अपने-अपने प्रतिनिधियों का पहचान पत्र अवश्य निर्गत करा लें जिससे कि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजकीय आईटीआई में 1 सितम्बर को शिशिक्षु व रोजगार मेले का आयोजन

Wed Aug 30 , 2023
लखनऊ 30 अगस्त 2023।   राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में शिशिक्षु व रोजगार मेले का आयोजन 01 सितम्बर 2023 को किया जा रहा है। जिसमें 28 कम्पनियो द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर एम0 ए0 खाँ ने बताया कि 28 कम्पनियों में जो अभ्यर्थी हाईस्कूल, […]

You May Like

Breaking News