एस आर इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुआ उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन।

Breaking news 

एस आर इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुआ
उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन।

लखनऊ। उद्यमिता दिवस के अंतर्गत चल रहे पखवाड़े में आज स्वावलंबी भारत अभियान के द्वारा एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में उद्यमिता मेला का आयोजन किया गया| इसमें मुख्य अतिथि/ मुख्य वक्ता के तौर पर स्वावलंबी भारत अभियान के राष्ट्रीय सह समन्वयक डॉ राजीव कुमार और कार्यक्रम की अध्यक्षता सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान ने की। डॉ राजीव कुमार ने बच्चों को उद्यमिता एवं स्वावलंबन के बारे में बताते हुए कई स्वदेशी कंपनिया का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे आज हमारी पूर्ण स्वदेशी कंपनियां बहुराष्ट्रीय कंपनियों को टक्कर दे रही हैं, और माननीय जी ने रोजगार लेने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का मंत्र भी बच्चों को दिया । इस कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान ने बच्चों को उद्यमिता के बारे में बताते हुए अपनी कहानी का भी उल्लेख किया कि कैसे उन्होंने 16 व्यवसाय किये और आज इस मुकाम पर हैं|
इस मौके पर स्वागत एवं प्रस्तावना प्रांत समन्वयक अमित सिंह द्वारा की गई, इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ० अनिल शुक्ला में मंच संचालन किया| डॉ अविनाश सिंह और किशन सिंह , सोशल मीडिया प्रमुख किशन सिंह और डॉ संजय उपाध्याय , अभिषेक सिंह उपस्थित रहे| इस कार्यक्रम में एस आर इंटरनेशनल स्कूल की कार्यकारी निदेशिका श्रीमती मोनिका तिवारी एवं 350 छात्र, उद्यमी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा नीलामी में सफल आवंटियों को सम्पत्ति आवंटन पत्र वितरित

Sat Aug 26 , 2023
  26 अगस्त : लखनऊ उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा शनिवार को वृन्दावन योजना आफिस काम्पलेक्स में आयोजित आवास मेले में आवंटियों को सम्पत्ति आवंटन पत्रों का वितरण किया गया। इस मेले में दिनांक 28 जुलाई 2023 को सम्पन्न हुई ई-नीलामी में सफल आवंटियों को लखनऊ जोन के अन्तर्गत […]

You May Like

Breaking News