सुल्तानपुर ,डॉक्टर घनश्याम त्रिपाठी हत्याकांड समेत अन्य कई मामलों में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर कोतवाल रहे राम आशीष उपाध्याय को एसपी सोमेन वर्मा ने किया निलंबित

सुल्तानपुर ,डॉक्टर घनश्याम त्रिपाठी हत्याकांड समेत अन्य कई मामलों में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर कोतवाल रहे राम आशीष उपाध्याय को एसपी सोमेन वर्मा ने किया निलंबित

सुल्तानपुर। डॉ घनश्याम तिवारी की निर्मम हत्या के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यालय पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। अवैध निर्माण कर खड़ा किया गया भाजयुमो कार्यालय धराशाई हो गया। भाजयुमो अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के चचेरे भाई अजय नारायण ने डॉक्टर को मौत के घाट उतार दिया था। जिला प्रशासन के निर्देश पर अजय नारायण उनके परिवार वालों की अवैध संपत्ति की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। हत्यारोपी अजय नारायण के आवास पर भी दूसरा बुलडोजर चला कर अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया गया। जिलाधिकारी सुल्तानपुर ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और विवादित जमीन पर पीड़ित परिवार को कब्जा दिला दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि लगभग चार करोड़ की अवैध संपत्ति पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई कर मुक्त कराई गई। डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड में पुलिस के उच्चाधिकारियों की पहली बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया। एसपी सोमेन वर्मा बोले-अधिवक्ता हत्याकांड और डॉक्टर हत्याकांड में कोतवाल द्वारा शिथिलता बरती गई। नगर कोतवाल के खिलाफ जांच शुरू हो गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह पर 50 हजार इनाम घोषणा की गई। अजय नारायण के पिता जगदीश नारायण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a reply

  • Default Comments (0)
  • Facebook Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने आज भी जनता दर्शन और क्षेत्र भ्रमण कर जाना लोगों का हाल पर्यटन विभाग द्वारा सीताकुंड धाम पर होने वाले सौंदर्यीकरण का भी विभागीय अधिकारी के साथ किया निरीक्षण

Mon Sep 25 , 2023
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने आज भी जनता दर्शन और क्षेत्र भ्रमण कर जाना लोगों का हाल पर्यटन विभाग द्वारा सीताकुंड धाम पर होने वाले सौंदर्यीकरण का भी विभागीय अधिकारी के साथ किया निरीक्षण मृतक Dr घनश्याम तिवारी के परिजनों से मिले विनोद सिंह, हर समय साथ […]

You May Like

Breaking News