आज 39वें दिन जनपद की 12 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन ग्राम पंचायत बंदोइया में मा. केंद्रीय मंत्री/सांसद अमेठी श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी जी ने किया प्रतिभाग विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किया प्रशस्ति पत्र।

आज 39वें दिन जनपद की 12 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन

ग्राम पंचायत बंदोइया में मा. केंद्रीय मंत्री/सांसद अमेठी श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी जी ने किया प्रतिभाग

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किया प्रशस्ति पत्र।

अमेठी। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन आज 39वें दिन जनपद की 12 ग्राम पंचायतों क्रमशः जुगराजपुर, जयनगरा, शुकुलपुर, भैरवपुर, घाटमपुर, बंदोइया, दक्खिनवारा, लखनापुर बसंतपुर, गाजनपुर दुवरिया, दादरा, पलिया व किटियांवा में किया गया। विकासखंड भेटुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदोइया में मा. केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार/सांसद अमेठी श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी जी ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर मा. केंद्रीय मंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण/प्रशस्ति पत्र वितरित किया एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करने के साथ ही 6 माह के बच्चों को प्रथम बार अन्नप्राशन कराया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा सम्बन्धित योजनाओं के स्टॉलों को लगाया गया एवं इन स्टॉलों पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गये पात्र लाभार्थियों का नामांकन किया गया तथा इस अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के दौरान डे नोडल अधिकारियों द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं जनसामान्य को पंचप्रण की शपथ दिलाई। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों द्वारा प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में अपने-अपने अनुभवों को बताया गया एवं इस अवसर पर एल0ई0डी0 वीडियो वैन के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री जी का रिकॉर्ड किया गया संदेश जनसामान्य को दिखाया गया, जिसे 26 जनवरी, 2024 तक जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में एल0ई0डी0 वीडियो वैन के माध्यम से संचालित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विभागों क्रमशः राजस्व विभाग द्वारा भूमि विवाद से सम्बन्धित राजस्व चौपाल, पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, खादी ग्रामोेद्योग, जल जीवन मिशन, एन0आर0एल0एम0, बाल विकास, पेंशन, स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अद्यतन योजनाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए अब तक संचालित योजनाओं से वंचित जनसामान्य के आवेदन कराते हुए उन्हें सम्बन्धित योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा गीत, नाटक आदि प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मा. जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिलाध्यक्ष भाजपा रामप्रसाद मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व लाभार्थी मौजूद

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नए वर्ष के उपलक्ष्य में श्री लोधेश्वर महादेव सोम सेवा संस्था की तरफ से आलाव व निशुल्क चाय वितरित

Tue Jan 2 , 2024
रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिंदी न्यूज रामनगर नए वर्ष के उपलक्ष्य में लोधेश्वर महादेव में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लोधेश्वर सोम सेवा संस्था के संस्थापक अनमोल मिश्रा व प्रबन्धक ग़ोरीकान्त दीक्षित की अगुवाई में आये हुए श्रद्धालुओं के लिये सुबह 4 बजे से आलाव […]

You May Like

Breaking News