
सुलतानपुर समाजसेवा में अग्रणी पंक्ति में उपस्थिति दर्ज करवाने वाली संस्था अंकुरण फाउंडेशन समाज के सभी वर्गो के लिए अपनी सेवाएं नि:स्वार्थ भाव से करती रहती है,शनिवार को अंकुरण फाउंडेशन परिवार के सहयोग और प्रधान हमजाबाद अनिल सिंह की प्रेरणा से जिला अस्पताल ब्लडबैंक में अंकुरण फाउंडेशन के सहयोग और प्रधान अनिल सिंह हमजा़बाद की प्रेरणा से 7 यूनिट रक्तदान किया गया,इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिक्षक डाॅ. एसके गोयल ने कहाकि हर स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए, रक्तदान करने से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नही पड़ता,प्रभारी ब्लडबैंक डाॅ.आरके मिश्रा ने कहाकि रक्तदान बहुत पुण्यकार्य है,आपके द्वारा किए गए रक्तदान से एक अंजान ब्यक्ति को जीवनदान मिलता है,सीएमएस डाॅ.एसके गोयल व प्रभारी ब्लडबैंक डाॅ.आरके मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहाकि जिला चिकित्सालय का ब्लड़बैंक लगातार अपनी बेहतर सेवाओं के लिए प्रदेश में सम्मानित हुआ है,कहाकि इस सम्मान में जनपद वासियों समाजिक संस्थाओं व ब्लड़बैंक के समस्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है।




