श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 13 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 13 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 13 मछुआरे मंगलवार की सुबह चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी।
उच्चायोग ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर लिखा सुरक्षित घर वापसी! आज सुबह 13 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से चेन्नई वापस लाया गया।
तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाले संकरे जलक्षेत्र पाक जलडमरूमध्य में दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हैं, जिस दौरान कई बार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना अपने क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लेती है। पिछले कुछ दिनों के दौरान कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के हस्तक्षेप के बाद काफी भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा किया गया है।
पिछले सप्ताह श्रीलंका सरकार ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 21 भारतीय मछुआरों को चेन्नई वापस भेजा था।
गौरतलब है कि तटीय राज्य तमिलनाडु से रोजाना सैकड़ों मछुआरे अपनी आजीविका के लिए समुद्र में मछली पकड़ने जाते हैं। हालांकि कई बार मौसम में आए परिवर्तन के कारण वे रास्ता भटक जाते हैं और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में श्रीलंका की नौसेना उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। हालांकि श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायोग हमेशा ऐसे मामलों को गंभीरता से लेता है और भारतीय मछुआरों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करता है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रवासी भारतीय दिवस: पीएम मोदी और जयशंकर ने दी बधाई

Tue Jan 9 , 2024
प्रवासी भारतीय दिवस: पीएम मोदी और जयशंकर ने दी बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर देशवासियों और विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को बधाईयां दीं। पीएम मोदी ने दुनिया भर में रह रहे भारतीय […]

You May Like

Breaking News