जननायक राहुल गांधी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

जननायक राहुल गांधी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

अमेठी जनपद के गौरीगंज के केन्द्रीय कांग्रेस कार्यालय पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं करोड़ों देशवासियों की आवाज राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस परिवार द्वारा केक काटकर जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर अमेठी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह जी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि, “राहुल गांधी जी देश के दलितों, पिछड़ों, वंचितों, किसानों मजदूरों, युवाओं और सभी वर्गों की मजबूत आवाज हैं। उन्होंने हमेशा अन्याय, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष किया है। सत्ता के दबाव के सामने न कभी झुके, न डरे, बल्कि देशहित और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर लड़ते रहे हैं। राहुल गांधी जी हम सबके लिए संघर्ष, साहस और जनसेवा की प्रेरणा हैं।”

राहुल गांधी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आमजन के बीच शरबत वितरण भी किया गया। इस अवसर पर “नफरत के दौर में मोहब्बत की दुकान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाते हुए लोगों के साथ प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश साझा किया गया। कार्यकर्ताओं ने उल्लास और उत्साह के साथ राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाया तथा उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सभी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के उनके संकल्प की सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं तथा उनके नेतृत्व में सामाजिक न्याय, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

जिला संवाददाता ओम नारायण मिश्रा अमेठी

राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🎂🎉🇮🇳

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेठी में चिकित्सा शिक्षा को मिली नई उड़ान, मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई एमबीबीएस की पढ़ाई

Fri Jun 19 , 2026
अमेठी में चिकित्सा शिक्षा को मिली नई उड़ान, मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई एमबीबीएस की पढ़ाई रिपोर्टर रिंकी सिंह तिलोई (अमेठी)। जनपद अमेठी के लिए चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में तिलोई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो […]

You May Like

Breaking News