
सुल्तानपुर- पुलिस का अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में हलियापुर थाने की पुलिस ने देर रात इनामिया व गैंगस्टर एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया।हलियापुर थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ अभियान चल रहा है। सोमवार की देर रात वाहनों की जांच की जा रही थी।खंडासा मोड़ के पास इनामिया शातिर अपराधी और पेशेवर गांजा तस्कर शिवम कुमार पुत्र रामकुमार उर्फ गोली निवासी बिलहर घाट,थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या नजर आया। उसे रोककर जब तलाशी ली गई तो उसके पास से 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर,लूट,चोरी व आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में चार मुकदमे दर्ज हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी काफी समय से फरार चल रहा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 20,000 का इनाम घोषित कर रखा है।मेडिकल के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।हलियापुर थाना क्षेत्र के खंडासा मोड़ के पास से हुई इनामिया बदमाश की गिरफ्तारी।




