ज्येष्ठ माह के पावन शनिवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ज्येष्ठ माह के पावन शनिवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राकेश कुमार मिश्रा, संवाददाता

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पावन शनिवार के अवसर पर राजधानी लखनऊ के सेवई पुल के समीप स्थित पीएम आवास परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन के साथ हुई। इसके पश्चात हनुमान जी को पूरी, सब्जी, छोला, चावल और बूंदी का भोग अर्पित किया गया। भोग लगाने के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप पूरी, सब्जी, छोला, चावल एवं बूंदी वितरित की गई। पूरे आयोजन के दौरान “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति, सेवा और समर्पण से परिपूर्ण इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

भंडारे में सरोजनीनगर विधायक के प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर आयोजन समिति के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन से जुड़े कई लोगों एवं श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वालों में अशोक कुमार मिश्रा, विवेक द्विवेदी, पंकज त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, आकाश त्रिपाठी, सौरव यादव और सतीश त्रिपाठी सहित कई महिला श्रद्धालु शामिल रहीं। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह ने कहा कि, “आप सभी का सेवा और भक्ति भाव देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ है। प्रभु श्रीराम और हनुमान जी से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों तथा उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।” आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्ति और सेवा के इस संगम ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अमेठी में प्रबुद्धजन एवं मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित

Sun Jun 14 , 2026
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अमेठी में प्रबुद्धजन एवं मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित अमेठी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में प्रबुद्धजन संवाद एवं मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। […]

You May Like

Breaking News