दीदी स्मृति नवरात्रि में अमेठी के देवी मंदिरों में करेंगी पूजा-अर्चना
अमेठी केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद दीदी स्मृति इरानी जी ने शारदीय नवरात्र पर अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय भ्रमण पर 21 अक्टूबर (शनिवार) को आ रही हैं। वह संसदीय क्षेत्र की शक्ति पीठ व देवी मंदिरों में पहुंच अपनी अमेठी के कल्याण, विकास व खुशहाली के लिए माता रानी की पूजा-अर्चना करेंगी।
केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी स्मृति ने 21 अक्टूबर को दिल्ली से विमान से लखनऊ पहुंचेगी। वहां से वह सीधे सड़क मार्ग से तिलोई के सिंहपुर स्थित माता अहोरवा भवानी धाम तीन बजे पहुंचेगी और पूजा-अर्चना करेंगी। यहां से मुसाफिरखाना के दादरा स्थित हिंगलाज माता मंदिर चार बजे के करीब पहुंचेगी। पौने पांच के करीब वह शाहगढ़ के शमशेरियन भावानी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। शाहगढ़ से वह पूर्व जिलाध्यक्ष श्री उमाशंकर पांडेय के आवास गौरीगंज पहुंचेगी और उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद पौने छह बजे के करीब दुर्गन धाम पहुंचेगी। यहां से वह निकलकर सवा छह बजे के करीब अमेठी के देवी पाटन मंदिर व शाम सात बजे मां कालिकन धाम मंदिर संग्रामपुर पहुंच पूजन-अर्चन करेंगी। संग्रामपर से दीदी अठेहा के रास्ते सलोन के परशदेपुर स्थित माता मेढुरिन धाम के लिए निकलेगी और साढे आठ बजे के करीब मां का दर्शन पूजन करेंगी। पौने नौ बजे के करीब वह सलोन से लखनऊ के लिए निकल जाएंगी। दीदी के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।




