खुरपका-मुंहपका का प्रकोप तेज, दर्जनों गांव के पशु प्रभावित

खुरपका-मुंहपका का प्रकोप तेज, दर्जनों गांव के पशु प्रभावित

पशुपालकों ने किया टीकाकरण कराने कि मांग

जगदीशपुर अमेठी।क्षेत्र के अंतर्गत दर्जनों गांवों में खुरपका और मुंहपका (एफएमडी) रोग तेजी से फैल रहा है, जिससे पशुपालकों में भारी चिंता व्याप्त है। बीमारी की चपेट में आए पशुओं के मुंह और पैरों पर गंभीर घाव बन रहे हैं, जिसके कारण वे चारा-पानी तक नहीं खा पा रहे। लगातार बढ़ते संक्रमण से दूध उत्पादन पर भी गहरा असर पड़ा है और कई पशुओं की हालत नाजुक बनी हुई है।

पशुपालकों ने आरोप लगाया है कि टीकाकरण और दवाओं की भारी कमी के चलते स्थिति और भयावह हो रही है। वलीपुर गांव के पशुपालक चंद्रपाल, रमापति मौर्य , पूरे राघव पंडित निवासी राजबहादुर यादव, जयबीर यादव, हसवासुरवन गांव के पशुपालक, तथा पूरे इंच्छा अहीर के वासुदेव यादव और विनोद यादव सहित कई लोगों के पशु खुरपका-मुंहपका से पीड़ित बताए गए हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में अविलंब पशु-चिकित्सा शिविर लगाए जाएं और दवाएं व टीके उपलब्ध कराए जाएं। चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम न उठाए गए तो बीमारी का प्रकोप और अधिक फैल सकता है, जिससे पशुधन को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वहीं पशु चिकित्सक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया की जो पशु बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें दवा दी जा रही है, और बाकी पशुओं का टिकाकरण कराया जा रहा है,उन्होंने पशु पालकों को सावधानी वर्तने, सही व समय से उपचार कराने की सलाह दी है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्काउट गाइड शिविर में छात्रों ने सीखे अनुशासन और आत्मनिर्भरता के गुर

Sun Dec 7 , 2025
स्काउट गाइड शिविर में छात्रों ने सीखे अनुशासन और आत्मनिर्भरता के गुर जगदीशपुर। ए. एच इंटर कॉलेज परिसर में स्काउट गाइड शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और सेवा भाव से […]

You May Like

Breaking News