पुलिस अधीक्षक अमेठी के नेतृत्व में रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षान्त परेड समारोह का किया गया पूर्वाभ्यास ।

नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में भव्य पासिंग आउट परेड की तैयारियाँ पूर्ण ।

नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज के परेड ग्राउंड में आज दिनांक 15.04.2026 को आगामी *दीक्षांत परेड समारोह (Passing Out Parade)* के उपलक्ष्य में *पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी.* के नेतृत्व में *भव्य पूर्वाभ्यास (रिहर्सल)* आयोजित किया गया । प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया । सलामी के उपरान्त मार्च पास्ट में रिक्रूट्स ने बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाकर शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया । निरीक्षण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया ।
समारोह को त्रुटिहीन बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को परेड ग्राउंड की व्यवस्था, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि मुख्य आयोजन भव्य और गरिमामयी हो सके ।
*इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी, आरटीसी प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।*



