थाना जामो में व्यापारियों के साथ मासिक बैठक संपन्न, साइबर अपराधों से बचाव पर दिया गया विशेष जोर

थाना जामो में व्यापारियों के साथ मासिक बैठक संपन्न, साइबर अपराधों से बचाव पर दिया गया विशेष जोर

अमेठी। थाना जामो परिसर में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, साइबर अपराधों की रोकथाम, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना तथा रात्रि में दुकानों के बाहर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और डिजिटल भुगतान से जुड़े फ्रॉड के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं साइबर हेल्पलाइन को सूचना देने का आग्रह किया।

थानाध्यक्ष ने सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा रात्रि के समय दुकानों के बाहर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे न केवल अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी, बल्कि किसी भी घटना की स्थिति में अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी भी आसानी से की जा सकेगी।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने भी अपनी समस्याओं और सुझावों को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह, महामंत्री सोहन सेठ, कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर पाण्डेय, पवन सोनी (सर्राफा व्यवसायी), अनन्या शॉपिंग मॉल के प्रतिनिधि, नवीन तिवारी तथा वरिष्ठ पत्रकार ओम नारायण मिश्र सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: ओम नारायण मिश्रा जिला संवाददाता, अमेठी

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्षत्रिय समाज की एकजुटता का संदेश: महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा का भव्य सम्मेलन संपन्न

Thu Jun 18 , 2026
क्षत्रिय समाज की एकजुटता का संदेश: महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा का भव्य सम्मेलन संपन्न राकेश कुमार मिश्रा, संवाददाता लखनऊ। सरोजिनी नगर स्थित मालक क्रॉसिंग के निकट अल्पाइन स्कूल परिसर में महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में क्षत्रिय समाज की एकता, संगठन एवं सामाजिक जागरूकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य […]

You May Like

Breaking News