अजनबी से परिवार तक का सफर, भावनाओं से सराबोर रही विदाई : पुनीता सिंह 👉 कोटा ग्लोबल स्कूल में हंसी, खुशी और यादों के साथ सजी भावपूर्ण विदाई 👉 जूनियर छात्राओं ने सीनियर्स को दी यादगार विदाई

अजनबी से परिवार तक का सफर, भावनाओं से सराबोर रही विदाई : पुनीता सिंह

👉 कोटा ग्लोबल स्कूल में हंसी, खुशी और यादों के साथ सजी भावपूर्ण विदाई

👉 जूनियर छात्राओं ने सीनियर्स को दी यादगार विदाई

लखनऊ/गाजीपुर। नन्दगंज क्षेत्र के बाघी स्थित द कोटा ग्लोबल स्कूल में आयोजित सीनियर विदाई समारोह भावनाओं, उल्लास और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा। जूनियर विद्यार्थियों द्वारा सीनियर छात्रों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम ने हर किसी को भावुक कर दिया और कई यादगार पल संजो दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन अभय नाथ यादव एवं प्रिंसिपल पुनीता सिंह खुश्बू द्वारा फीता काटकर तथा भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और अपनापन झलकने लगा।

इस अवसर पर प्रिंसिपल पुनीता सिंह खुश्बू ने अपने संबोधन में कहा, “हर विदाई अंत नहीं होती, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत होती है।” उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि रिश्तों, अनुभवों और जीवन मूल्यों का अमूल्य भंडार होता है।

उन्होंने भावुक शब्दों में कहा, “हम सब अजनबी बनकर मिले थे, लेकिन आज एक परिवार बन चुके हैं।”

समारोह में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों का शानदार संगम देखने को मिला। रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया—कहीं हंसी के ठहाके गूंजे, तो कहीं भावुक क्षणों ने सभी की आंखें नम कर दीं।

विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन, स्नेह और सहयोग उनके जीवनभर प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने विद्यालय को अपना दूसरा घर बताते हुए कहा कि यहां बिताए गए पल हमेशा उनकी यादों में जीवित रहेंगे।

हालांकि यह पारंपरिक विदाई नहीं थी, क्योंकि छात्र 10वीं से 11वीं कक्षा में प्रोन्नत हो रहे हैं, फिर भी इस अवसर पर भावनात्मक जुड़ाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। छात्रों ने कहा कि 10वीं कक्षा की यादें उनके दिलों में हमेशा ताजा रहेंगी।

कार्यक्रम में प्रबंधक सुजीत, वाइस प्रिंसिपल अंकित सांगवान, को-ऑर्डिनेटर मनोज यादव, शालिनी पाण्डेय, सुनीता सिंह, अनिता राय, अरविंद दुबे, ऐश्वर्या श्रीवास्तव, प्रगति पाण्डेय, रीना चौधरी, रुकय्या, इन्द्रबाला यादव, पूजा, सुनीता यादव, शिवमोहन सिंह, ललित उपाध्यक्ष, शुभम कुमार सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में वातावरण में खुशी, यादों और भविष्य की उम्मीदों का अनूठा संगम देखने को मिला। यह विदाई समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन के उन अनमोल पलों में शामिल हो गया, जिन्हें वे हमेशा संजोकर रखेंगे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपदीय पुलिस द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत कुल 11 वारण्टियों को किया गया गिरफ्तार ।

Sun Apr 12 , 2026
जनपदीय पुलिस द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत कुल 11 वारण्टियों को किया गया गिरफ्तार ।   अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में जनपद में वांछित/वारण्टी की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे […]

You May Like