पुलिस ने एक चोर किया गिरफ्तार,
निशानदेही पर दो सोलर बैट्री बरामद
जगदीशपुर अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा तलाश वांछित देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त अभय सिंह पुत्र सन्तोष सिंह निवासी ग्राम कोछित थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया पुलिस पूछताछ मे पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि उसने दण्डेश्वर धाम से सोलर पैनल की बैट्री चोरी कर मन्दिर के पास नदी किनारे झाड़ियों में छुपा दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की दो सोलर बैट्री छतिग्रस्त अवस्था में बरामद हुई पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेजकर आगे की कार्यवाही की जा रही है ।



