ज्योतिषाचार्य उत्तम गुरुजी महाराज के द्वारा आज का राशिफल जानें (21 अक्टूबर, 2023)
कैसा रहेगा मेष से मीन तक के राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन, किसका होगा फायदा, किसका होगा नुकसान, जाननें के लिए एक बार जरूर पढ़ें आज का दैनिक राशिफल, ताकि आप बना सकें आज पूरे दिन की एक बेहतर योजना
मेष
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोग आज थोड़ा सतर्क रहे क्योंकि आपके पास कुछ ऐसे अवसर आएंगे जो दिखने में तो लोक-लुभावने लगेंगे। मेष राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर केसरी हैं।
वृष
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। सरकारी कर्मचारी अपने काम को लेकर सतर्क रहे क्योंकि किसी बड़े अधिकारी या रसूख प्राप्त व्यक्ति के द्वारा आपके काम में बाधा डाली जाएगी। ऐसे में उनके साथ उलझने से बचे। वृष राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर नीला हैं।
मिथुन
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि का प्रयोग करें। मन आनंदित रहेगा और आप पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे। मन में नए-नए विचारों का समावेश होगा तथा कुछ नया करने का विचार भी मन में आएगा। मिथुन राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर पीला हैं।
कर्क
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। सांस के रोगी अपना ध्यान रखें। जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। विवाद न करें। कर्क राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर गुलाबी हैं।
सिंह
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। दिन की शुरुआत में किसी बात को लेकर चिंता सताएगी लेकिन किसी अपने के मार्गदर्शन के द्वारा वह सुलझ भी जाएगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। सिंह राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर भूरा