पीएम किसान योजना का लाभ हेतु समस्त किसान 31 मार्च तक बनवा लें फार्मर रजिस्ट्री आई०डी०।

पीएम किसान योजना का लाभ हेतु समस्त किसान 31 मार्च तक बनवा लें फार्मर रजिस्ट्री आई०डी०।

अमेठी। उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त राजस्व ग्रामों में कृषि एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा कैम्प मोड में अभियान चलाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आई०डी० तैयार किये जाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिसका अनुश्रवण प्रतिदिन प्रति घण्टे जिलाधिकारी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी एवं भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा जनपद के जन सुविधा केन्द्रों एवं फार्मर रजिस्ट्री हेतु प्राप्त एप ’’सहायक मोड’’ से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आई०डी० तैयार की जा रही है। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 318852 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आई०डी० बनाया जाना है जिसमें से 18 फरवरी 2025 तक कुल 140044 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आई०डी० तैयार किया गया जो कि लक्ष्य का 43.94 प्रतिशत है एवं अवशेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आई०डी० बनाये जाने का कार्य जनपद के समस्त जन सुविधा केन्द्रों पर किया जा है जिसका निरन्तर अनुश्रवण जनपद के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने जनपद के समस्त किसानों से स्वयं सेल्फ मोड से अथवा नजदीकी जन सुविधा केन्द्रों पर उपस्थित होकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री आई०डी० अवश्य बनवाने की अपील करते हुए बताया कि वर्तमान समय में फार्मर रजिस्ट्री आई०डी० की साइट दिन में भी भली भांति प्रकार क्रियाशील है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2025 तक जिन किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री आई०डी० बनवा लिया जायेगा, उन्हें ही आगे पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त होगा

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a reply

  • Default Comments (0)
  • Facebook Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को बताया आतंक का गढ़

Wed Feb 19 , 2025
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को बताया आतंक का गढ़ संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में पाकिस्तान को आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बताया और कहा कि पाकिस्तान में 20 से अधिक संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंधित आतंकी संगठन मौजूद हैं तथा इसके बावजूद जब […]

You May Like

Breaking News