रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिन्दी न्यूज यूपी
बाराबंकी के रामनगर स्थित पीजी कोलेज में रविवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर सैकड़ों स्वयंसेवकों ने राष्र निर्माण और संगठन की भावना के साथ एकजुटता, अनुशासन और राष्ट्रीय प्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र्गीत के साथ हुआ, जहां स्वयंसेवकों ने एक स्वर में भारत माता की जयकार करते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर गौरीकांत की टीम के द्वारा पुष्प वर्षा की गई और आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें खंड संचालक सुभाष ओझा, खंड कार्यवाह शिवनारायण, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, गौरीकांत दीक्षित संगठन मंत्री इंद्रेश दीक्षित अनमोल मिश्र, अनिल अवस्थी, विहिप जिला मंत्री राहुल, एस पी शुक्ला, अनूप पांडे, अंजनी अवस्थी और प्रवेश शुक्ला सहित सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल थे।




