जगदीशपुर में 10 दिन बाद लौटी बिजली, ग्रामीणों के चेहरों पर खिली मुस्कान 

जगदीशपुर में 10 दिन बाद लौटी बिजली, ग्रामीणों के चेहरों पर खिली मुस्कान 

जगदीशपुर, अमेठी।

दिनांक 29 अप्रैल, बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान ने पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया था। तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते देवकली फीडर पर सैकड़ों बिजली के खंभे एवं तार टूटकर गिर गए। कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए तथा ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।

इस आपदा के कारण देवकली फीडर से जुड़े सभी गांव लगभग दस दिनों तक अंधेरे में डूबे रहे। ग्रामीणों को भीषण गर्मी के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

लगातार अथक प्रयासों और दिन-रात की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार 7 मई की रात लगभग 11 बजे अलमापुर, निसूरा, भगवानदीन का पूरवा एवं मोती शुक्ल का पूरवा में आंशिक विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई।

इस सराहनीय कार्य में अंकित तिवारी, लवलेश तिवारी, कृष्णमोहन, शिवराज मिश्रा (ऊदल), अनिल अवस्थी सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं एसडीओ जगदीशपुर, जेई जगदीशपुर, हारीमऊ एवं देवकली फीडर के समस्त कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में लगातार मेहनत कर टूटे खंभों, तारों और ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया।

करीब दस दिनों बाद गांवों में बिजली पहुंचते ही ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान लौट आई। क्षेत्रवासियों ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोग करने वाले समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संवाददाता कृष्णमोहन जी 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

Fri May 8 , 2026
अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत अमेठी जनपद के जामो थाना अंतर्गत कल्याणपुर चौराहे के समीप सूचना प्राप्त हुई कि एक अंधेड़ की लाश झाड़ियां में पड़ी है । मौके पर जामो थाना पहुंची। सड़क के किनारे झाड़ियां में मिला अधेड़ का शव। सीसीटीवी फुटेज को देखने पर […]

You May Like

Breaking News