चाइल्ड हेल्पलाइन ने बिहार के दो बच्चों को माता-पिता से मिलाया
जगदीशपुर थाना क्षेत्र से चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने किया रेस्क्यू
जगदीशपुर–महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने बिहार के दो बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया।
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि एसडीएम प्रीति तिवारी एवं एसडीएम सात्विक श्रीवास्तव के निर्देशन में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम की सदस्य रुचि सिंह और रोशन लाल ने बच्चों को जगदीशपुर थाना क्षेत्र से रेस्क्यू किया।
बच्चों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वे जिला बेगूसराय (बिहार) के रहने वाले हैं। टीम द्वारा खोजबीन के बाद यह पुष्टि हुई कि बच्चे थाना बछवारा, जिला बेगूसराय के निवासी हैं। इसके बाद वर्चुअल संपर्क कर परिजनों को बुलाया गया और सभी दस्तावेजों के साथ बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
बाल कल्याण समिति के आदेश पर दोनों बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।




