जिलाधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत इसौली घाट व आम घाट का किया गया निरीक्षण ।
अमेठी। जिलाधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक द्वारा गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत थानाक्षेत्र मुसाफिरखाना अन्तर्गत इसौली घाट व थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक अन्तर्गत आमघाट का निरीक्षण किया गया तथा घाटों पर प्रकाश, बैरिकेडिंग, पेयजल व गोताखोरों आदि सुरक्षा व्यवस्था के समुचित प्रबन्ध हेतु संबंधित को महत्वपूर्ण आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।




