गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले डीएम व एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण

*गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले डीएम व एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण।*

    • *जिलाधिकारी ने दिए सुरक्षा व व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।*

अमेठी। गणेश प्रतिमा विसर्जन के मद्देनज़र जिलाधिकारी संजय चौहान एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को तहसील मुसाफिरखाना क्षेत्र के इसौली घाट और आम घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, नाव, गोताखोरों की तैनाती, पार्किंग व्यवस्था तथा आवागमन के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन कार्यक्रम से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना तथा संबंधित थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेठी: हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ गणेश विसर्जन

Sat Sep 6 , 2025
अमेठी: हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ गणेश विसर्जन अमेठी। क्षेत्र में गणेश महोत्सव का समापन शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। श्री गिरजा शंकर मिश्रा जी, कृष्ण मोहन (मीडिया प्रभारी), करुणा शंकर तिवारी जी, समाजसेवी टिंकू तिवारी (अलमापुर), प्रेम शंकर, त्रिभुवन, रामू मिश्रा सहित समस्त […]

You May Like

Breaking News