अमेठी में कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर पर मज़बूत करने का आह्वान

अमेठी में कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर पर मज़बूत करने का आह्वान

अमेठी। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आज जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय के राजीव गांधी सभागार में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की। इसमें सभी ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि “पार्टी में संगठन और जिम्मेदारी सर्वोपरि है।” उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि हर कांग्रेसजन जनता के सुख-दुःख से सीधा जुड़ा रहे और उनकी समस्याओं को सांसद कार्यालय तक पहुँचाने में कोई लापरवाही न बरते। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता है और जनता की आवाज़ बनना ही कांग्रेस कार्यकर्ता की पहली जिम्मेदारी है।

 

श्री सिंघल ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मज़बूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि “आज जब भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे बूथ-बूथ तक पहुँचें और जनता से सीधे संवाद करें।” उन्होंने विशेष रूप से मतदाता सूची पर नज़र रखने और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया ताकि कोई भी मतदाता सूची से वंचित न रहे।

 

बैठक में आगामी जनसंपर्क अभियान, सदस्यता विस्तार और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता गांव-गांव तक कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुँचाने में सक्रिय रहेंगे।

 

बैठक का संचालन शत्रुहन सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राज नारायण यादव की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

 

बैठक में परमानंद मिश्रा, प्रवक्ता अनिल सिंह, तुलसीराम पासी, अजहरुल हक, रामदत्त यादव, शकील इदरिशी, सर्वेश सिंह, अकमल, मतीन, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र मिश्र, किरण देवी, महिला अध्यक्ष ममता पाण्डेय, यूका अध्यक्ष शुभम सिंह, सेवा दल अध्यक्ष रामबरन कश्यप ने विचार रखे।

 

इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह राजा, सीमा भारती, कुलवंत सिंह, आशिफ छोटू, अवनीश मिश्र, राछस अध्यक्ष सुमित तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, श्रद्धा सिंह, सौरभ मिश्र, विधानसभा प्रभारी व सभी ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वीणा कुमारी बनीं राष्ट्रीय युवा वाहिनी भाजपा महिला प्रकोष्ठ की बिहार प्रदेश अध्यक्ष

Thu Sep 4 , 2025
वीणा कुमारी बनीं राष्ट्रीय युवा वाहिनी भाजपा महिला प्रकोष्ठ की बिहार प्रदेश अध्यक्ष संवाददाता – गंगेश पाठक लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी वीणा कुमारी को सौंपी गई है। उनके मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला, राष्ट्रीय प्रमुख महिला प्रकोष्ठ […]

You May Like

Breaking News