पेट्रोल पम्प का शुभारम्भ, सांसद को सौंपा गया घाट निर्माण का प्रार्थना पत्र

पेट्रोल पम्प का शुभारम्भ, सांसद को सौंपा गया घाट निर्माण का प्रार्थना पत्र

मुसाफिरखाना (अमेठी), सोमवार। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग एनएच-731 पर रामपुर उर्फ लोकराय गांव समीप नवनिर्मित मानस फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प का शुभारम्भ सांसद किशोरी लाल शर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पम्प संचालक ने सांसद का सम्मान किया।

सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि इस पम्प के शुरू होने से आसपास के ग्रामीणों और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब लोगों को ईंधन भरवाने के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अमेठी के विकास के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

पम्प संचालक हरिहर नाथ त्रिपाठी ने बताया कि उपभोक्ताओं को शुद्ध और मापदण्डों के अनुसार पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जाएगा।

इसी क्रम में दूरसंचार सलाहकार सदस्य संजय गुप्ता ने सांसद किशोरी लाल शर्मा को निजामुद्दीनपुर विसर्जन घाट बनाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने अवगत कराया कि निजामुद्दीनपुर गांव स्थित गोमती नदी घाट पर प्रतिवर्ष नवदुर्गा पूजा समितियों की लगभग 350 मूर्तियों का विसर्जन अमेठी व सुल्तानपुर जिले से किया जाता है। घाट पर सीढ़ी और पक्के निर्माण न होने से कटान और गड्ढों की समस्या बनी रहती है। पूजा-पाठ, स्नान और दाह संस्कार हेतु आने वाले लोगों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जनहित को देखते हुए नए पक्के घाट का निर्माण कराए जाने की मांग की।

इस मौके पर पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, भोला नाथ त्रिपाठी, अभिषेक प्रताप सिंह, हरिविजय धीरू, गोविन्द ओझा, सदाशिव यादव, फिरोज आलम, राजू ओझा, राहुल गुप्ता, जितेंद्र, हर्षित सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Mon Aug 25 , 2025
जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश लखनऊ, 25 अगस्त। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और […]

You May Like

Breaking News