नेपाल में भारत की सहायता से निर्मित सबसे लंबे मॉड्यूलर पुल का उद्घाटन

नेपाल में भारत की सहायता से निर्मित सबसे लंबे मॉड्यूलर पुल का उद्घाटन

काठमांडू। भारत की वित्तीय सहायता से नेपाल के कोशी प्रांत में दो मॉड्यूलर पुलों का उद्घाटन किया गया। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने 20 अगस्त को नेपाल के भौतिक अवसंरचना एवं परिवहन मंत्री देवेंद्र दहल के साथ संयुक्त रूप से कोशी प्रांत के इलम जिले में पुवा खोला पर निर्मित 48.8 मीटर लंबे मॉड्यूलर पुल का उद्धाटन किया। इसके बाद उन्होंने पंचथर जिले में हेवा खोला पर निर्मित 70 मीटर लंबे मॉड्यूलर पुल का उद्घाटन किया, जो कि कोशी प्रांत के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों को जोड़ने वाला नेपाल में अब तक का सबसे लंबा पुल है।
नेपाल में सितंबर 2024 में आई भयानक बाढ़ के बाद कई पुल बह गए थे, जिससे मुख्य संपर्क मार्ग अवरुध हो गए थे। बड़े स्तर पर हुए इंफ्रास्ट्रक्चर नुकसान के बाद भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति पर चलते हुए क्षतिग्रस्त महत्वपूर्ण सड़क अवसंरचना को बहाल करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए विशेष अनुदान के तहत नेपाल को 10 पूर्वनिर्मित स्टील पुल प्रदान करने का फैसला किया था।
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में बताया कि ये दोनों पुल भारतीय अनुदान के तहत प्रदान किए जाने वाले 10 पूर्वनिर्मित स्टील पुलों में शामिल हैं। नेपाल के विभिन्न हिस्सों में संपर्क बढ़ाने के लिए तीन अन्य पुल पहले ही बनाए जा चुके हैं।
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा भारतीय राजदूत और नेपाल के भौतिक अवसंरचना एवं परिवहन मंत्री ने संयुक्त रूप से पंचथर जिले में हेवा खोला पर निर्मित 70 मीटर लंबे मॉड्यूलर पुल का उद्घाटन किया। यह पुल कोशी प्रांत के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों को जोड़ने वाला नेपाल में अब तक का सबसे लंबा पुल है। भारत ने सितंबर 2024 में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त महत्वपूर्ण सड़क अवसंरचना को बहाल करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अनुदान के तहत नेपाल को 40 करोड़ नेपाली रुपये से अधिक की लागत से 10 पूर्वनिर्मित स्टील पुल प्रदान किए हैं।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

 फर्जी फेसबुक आईडी से पत्रकार की छवि धूमिल करने की साजिश , अधिकारियों से कार्रवाई की मांग 

Sat Aug 23 , 2025
फर्जी फेसबुक आईडी से पत्रकार की छवि धूमिल करने की साजिश , अधिकारियों से कार्रवाई की मांग  जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र के ग्राम मंगौली निवासी एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार गंगेश कुमार पाठक ने फेसबुक पर बनाई गई कुछ फर्जी आईडी/पेजों से अपनी छवि धूमिल […]

You May Like

Breaking News