अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की चिंतन बैठक में समाज की एकजुटता पर जोर

अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की चिंतन बैठक में समाज की एकजुटता पर जोर

आगरा/ संकट मोचन सेवा संस्थान, शाखा सभा, महिला मंडल, युवा दल जमुना पार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित चिंतन बैठक एवं सम्मान समारोह में समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। बैठक का शुभारंभ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सूर्यकांत केलकर, अवधेश कुमार सिंह एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, मुख्य अतिथि डॉ.एन के गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नोएडा ने आयोजकों के साथ संयुक्त रूप से प्रभु श्रीराम और कुलदेवी माता केला देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन, ईश वंदना के उपरांत संगठन के क्रियाकलाप और आगामी चुनाव के विषय पर समाज के लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।
बैठक में सभापति बसंत गुप्ता एडवोकेट ने समाज की एकजुटता और सद्भाव के साथ संगठन के आगामी चुनाव में पारदर्शिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कई दशकों पुराना माथुर वैश्य समाज का यह संगठन समाज को जोड़ने के साथ सामाजिक प्रकल्पों के माध्यम से सेवा भाव के उद्देश्य से खड़ा हुआ है।
बैठक में श्रीनिवास गुप्ता ठाकुर के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से समाज के द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, युवा प्रशिक्षण केंद्र के साथ सेवा भवन बनाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। संगठन के द्वारा आगामी वर्षों में सेवा के इन प्रकल्पों का शुभारंभ होगा। इस मौके पर समाज में बढ़ते हुए पारिवारिक ज्वलंत विवादों के समाधान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोग की स्थापना की भी मांग उठी।
इन मुद्दों पर हुआ चिंतन:
_महासभा की वर्तमान वैधानिक स्थिति पर विचार।
_प्रतिनिधि सम्मेलन में दिए गए निर्णय एवं अध्यक्ष द्वारा पुनः प्रतिनिधि सम्मेलन बुलाने पर चर्चा।
_पूर्व कार्यसमिति सदस्यों एवं पदाधिकारियों के निष्कासन पर चिंतन।
_सामाजिक पत्रिका दर्पण के नियमित प्रकाशन पर सहमति।
_निर्धारित समय पर आगामी चुनाव के साथ नए सत्र की घोषणा पर चर्चा।
_बड़ी साज़िश के तहत भारत में आ रहे हैं रोहिंग्या,इन पर लगे रोक: सूर्यकांत केलकर
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेने आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक,सामाजिक चिंतक सूर्यकांत केलकर ने कहा कि देशवासियों की सोच बदलने के साथ हिंदू समाज जागृत होकर स्वाभिमान के साथ खड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा म्यांमार से भगाए हुए रोहिंग्या देश के जम्मू कश्मीर में संप्रदाय विशेष की आबादी बढ़ाने के मकसद से आए हुए हैं। इनको देश से बाहर किया जाना चाहिए। केलकर जी ने कहा हिंदुओं के एकजुट होने से देश को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय एकता के साथ देश हित में कई कानूनों में संशोधन की भी बात कही।

मेरठ के अंकुर को मिला द्वितीय जादूगर ओपी शर्मा पुरस्कार :
जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड सोसाइटी द्वारा आयोजित द्वितीय विश्व विख्यात जादूगर ओपी शर्मा स्मृति सम्मान समारोह में देशभर के प्रख्यात जादूगरों ने भाग लिया। मेरठ से आए युवा जादूगर अंकुर शर्मा ने मैजिक शो के माध्यम से कई करतब दिखाकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। जादूगर अखिलेश जायसवाल के संयोजन में आयोजित मैजिक शो में पंजाब के मुकाबो, ग्वालियर के लंकेश, बीकानेर से मनोज कौशिक, जयपुर के हरीश यादव,आरके शर्मा जितेंद्र बघेल, एस कुमार जेपी सम्राट ,आरपी चोपड़ा, दीवान सिंह सहित एक दर्जन जादूगरों ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन किया। युवा जादूगर अंकुर को विश्व विख्यात ओपी शर्मा स्मृति सम्मान से नवाजा गया।
आयोजन में धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, स्टेट हैड “हिन्दुस्तान वार्ता”, पत्रकार तनु गुप्ता,सोवरन सिंह(मेरठ),श्रीनिवास प्रसाद (दिल्ली),अवधेश कुमार सिंह(दिल्ली), राजीव भारद्वाज,एन.एस.फौजदार,शिवम गुप्ता ,नवल किशोर शर्मा आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।
चिंतन बैठक एवं सम्मान समारोह में आए अतिथियों का स्वागत श्रीनिवास गुप्ता ठाकुर, अरुण गुप्ता, विनय गुप्ता, पुनीत गुप्ता विजय कुमार गुप्ता एडवोकेट, भारत गुप्ता ,संजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, भगवान गुप्ता ,एडवोकेट वसंत गुप्ता महेश गुप्ता पूर्व पार्षद ने संयुक्त रूप से किया। मातृ मंडल में रजनी गुप्ता, शालिनी गुप्ता शकुंतला गुप्ता नीरा गुप्ता पदमा गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
संचालन पुनीत गुप्ता ने एवं धन्यवाद ज्ञापित श्रीनिवास गुप्ता”ठाकुर” ने किया।
(ब्यूरो)

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

Tue Apr 2 , 2024
साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे […]

You May Like

Breaking News