अमेठी में सक्रिय फर्जी फेसबुक आईडी, चुनावी माहौल में फैलाई जा रही अफ़वाहें

अमेठी में सक्रिय फर्जी फेसबुक आईडी, चुनावी माहौल में फैलाई जा रही अफ़वाहें

गोविंद नारायण शुक्ला

संवाददाता : गंगेश पाठक

जगदीशपुर (अमेठी)। अमेठी और जगदीशपुर क्षेत्र में इन दिनों सोशल मीडिया पर कई फर्जी फेसबुक आईडी सक्रिय हो गई हैं, जो लोगों पर झूठे और निराधार आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही हैं। इनमें “दूध का दूध पानी का पानी” और “आपकी आवाज़ जगदीशपुर” नाम से चल रही आईडी विशेष रूप से चर्चा में हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन आईडी के माध्यम से न केवल लोगों की छवि धूमिल की जा रही है बल्कि ग्राम प्रधानी चुनाव को देखते हुए एक-दूसरे पर कटाक्ष और भ्रामक आरोप लगाए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र का सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है और विवाद की आशंका भी बढ़ रही है।

जानकारी के अनुसार, ऐसी फर्जी आईडी केवल यही नहीं हैं बल्कि कई अन्य भी सक्रिय बताई जा रही हैं। नागरिकों का मानना है कि यदि इस पर तुरंत नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में यह प्रवृत्ति कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।

लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इन फर्जी आईडी की जांच कराई जाए और दोषियों पर आईटी एक्ट व मानहानि की धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही अमेठी पुलिस प्रशासन और जिलाधिकारी महोदय से अपेक्षा की जा रही है कि वे इस पर सख़्त नज़र रखें और शीघ्र ही कार्रवाई सुनिश्चित करें।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेठी में जमीन विवाद को लेकर दोहरी हत्या, देवर पर आरोप

Thu Aug 21 , 2025
अमेठी में जमीन विवाद को लेकर दोहरी हत्या, देवर पर आरोप संवाददाता – गंगेश पाठक अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रूदौली गांव में गुरुवार सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। आरोप है कि एक युवक ने अपनी विधवा भाभी और भतीजे की कुल्हाड़ी […]

You May Like

Breaking News