प्रदेश के पैतीस कृषि स्नातक युवाओ का हुआ चयन
जगदीशपुर–कृषि औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने हेतु सेन्टर आफ टेक्नोलाजी एण्ड इण्टरप्रिन्योरशिप डेवलपमेंट में प्रशिक्षण साक्षात्कार का आयोजन नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चरल एंड एक्सटेंशन मैनेजमेंट हैदराबाद की अगुवाई में संपन्न हुआ
साक्षात्कार में कृषि विशेषज्ञ एवं प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के डॉक्टर नवनीत मिश्रा सीटेड के निदेशक इंजी0संजय सिंह , बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक जाफरगंज की उप शाखा प्रबंधक सुरभि राय सफल कृषि उद्यमी मयंक मिश्रा एवं नोडल अधिकारी राकेश शुक्ला चयन समिति द्वारा पैतालीस प्रतिभागिओ में पैतीस प्रतिभागिओ का चयन किया गया इस दौरान सीटेड
निदेशक इंजी संजय सिंह ने बताया कि मैनेज संस्था द्वारा प्रदान किया जा रहा प्रशिक्षण बहुत ही उपयोगी हैं इसमे महिलाओं व अनुसूचित जाति के लिए 44 प्रतिशत व अन्य के लिए 36 प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जाएगा नोडल अधिकारी राकेश शुक्ला ने बताया कि ये सभी प्रतिभागी कृषि संकाय से हैं और इनका चयन साक्षात्कार व वीडियो कांफे्रसिंग के माध्यम से किया गया है। और ये लोग कृषि के क्षेत्र में एग्रीक्लीनिक, एग्रीबिजनेस, डेरी, पोल्ट्री पिगरी फिशरी बी कीपिंग आदि उद्योग लगा सकते है इस अवसर पर सागर सुमन, अरविन्द श्रीवास्तव लवकुश आदि लोग मौजूद रहे




