- नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 25 ग्राम स्मैक के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।*
पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत दिनांक 22.06.2025 को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त तरबेज उर्फ अब्बास पुत्र नफीस निवासी ग्राम नया पुरवा मजरे खैरातपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।




