शौचालय बंद होने से खुले मे शौच को मजबूर ग्रामीण

शौचालय बंद होने से खुले मे शौच को मजबूर ग्रामीण

 

 

जगदीशपुर अमेठी। सरकार जहां लाखों करोडो खर्च कर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य कराकर कर्मचारियो को तैनात किया वहीं जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते सामुदायिक शौचालय बंद होने के चलते ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर हैं आला अफसर बेखबर हैं ।
विकास खंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोइलारा मुबारकपुर में स्थित सामुदायिक शौचालय जिसकी रंगाई पुताई तो जरूर करा दी गई परंतु उसका संचालन ना होकर बंद हालत मे जर्जर होकर बर्बादी की कगार पर पहुंच चुका है तथा अंदर का नजारा देखते ही बनता है पानी की व्यवस्था ना होकर टोंटिंया टूटी फूटी एवम लैटरिन सीट अस्त व्यस्त होकर कूडा कबाड के ढेर मे तब्दील हो चुकी हैं ग्रामीणो ने बताया कि काफी अर्से से कोई सुविधा ना होने के चलते सामुदायिक शौचालय मे जाना कोई गंवारा नहीं समझता हम सभी ग्रामीण मजबूर होकर खुले मैदान मे शौच के लिए जाते हैं यहां तैनात कर्मचारी ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के रहमोकरम पर घर बैठे तनख्वाह लेकर मलाई काट रहे हैं जिम्मेदार अधिकारीगण गहरी नींद सोने मे मस्त हैं ।इस सम्बन्ध मे खंड विकास अधिकारी ने बताया कि एडीओ पंचायत को जांच के लिए निर्देशित किया गया है जांच के उपरांत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्मृति ईरानी की प्रेरणा से क्षय रोगियों की सेवा में जुटीं डॉ प्रज्ञा बाजपेई ....

Thu Apr 10 , 2025
दीदी स्मृति ईरानी की प्रेरणा से क्षय रोगियों की सेवा में जुटीं डॉ प्रज्ञा बाजपेई ….   अमेठी। सघन क्षय रोग उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10अप्रैल 2025 को पंडित कृष्णा प्रसाद त्रिपाठी स्मारक चिकित्सालय लाला का पुरवा रानीगंज में शहर की प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ प्रज्ञा बाजपेई द्वारा गोद […]

You May Like

Breaking News